बेंगलुरू, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय फुटबाल टीम के गोलकीपर सुब्रत पॉल ने मंगलवार को यहां ईरान के साथ होने वाले विश्व कप क्वालीफाईंग मुकाबले में जीत को लेकर आत्मविश्वास जाहिर किया है।
बेंगलुरू, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय फुटबाल टीम के गोलकीपर सुब्रत पॉल ने मंगलवार को यहां ईरान के साथ होने वाले विश्व कप क्वालीफाईंग मुकाबले में जीत को लेकर आत्मविश्वास जाहिर किया है।
गौर करने वाली बात यह है कि भारत विश्व वरीयता क्रम 155वें क्रम की टीम है जबकि ईरान 40वें क्रम पर है। इसके बावजूद सुब्रत का ईरान को हराने की बात करना, बाकी के साथी खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देने का काम करेगा।
भारत ने अब तक विश्व कप-2018 में खाता नहीं खोला है। उसे ओमान और गुआम के हाथों लगातार मैचों में हार मिली है।
सुब्रत ने कहा, “हम एक इकाई के तौर पर खेलेंगे। फुटबाल एक इकाई के तौर पर हमला करने और बचाव करने का नाम है। फुटबाल में कभी भी कोई टीम किसी भी टीम को हरा सकती है। हम अपने प्रशंसकों को 100 फीसदी गारंटी देते हैं कि हम अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलेंगे और जीत हासिल करेंगे।”
सुब्रत से पहले भारतीय टीम के कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने भी ईरान को हराने की बात कही थी। कांस्टेनटाइन को अपने खिलाड़ियों पर पूरा विश्वास है।
कोच ने शुक्रवार को कहा, “आशा है कि हम प्रशंसकों को जश्न मनाने की वजह दे सकें। यह हमारे लिए काफी मुश्किल मुकाबला होगा लेकिन वहीं समय होता है जब आप उस चीज की खोज कर सकते हो जिस पर आप निर्भर रह सकते हो। हमें यहां प्रशंसकों से काफी समर्थन मिला है और प्रशंसक सच में राष्ट्रीय टीम के साथ हैं। मैं सभी प्रशंसकों और खिलाड़ियों की सराहना करता हूं।”
ईरान की टीम से भिड़ने लिए भारतीय टीम पुणे में 24 अगस्त से प्रशिक्षण ले रही थी। इस प्रशिक्षण को देखते हुए कांस्टेनटाइन ने टीम की तैयारियों में संतुष्टि जताई है।
dharmpath.com dharmpath