बहादुर नरीजा भनोट को सोनम का सलाम

मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर ने नीरजा भनोट को उनके 52वें जन्मदिन पर याद किया। सोनम जल्द ही नीरजा भनोट की बॉयोपिक में उनका किरदार निभाते नजर आएंगी।

विमान परिचारिका नीरजा की महज 22 साल की उम्र में विमान यात्रियों को आतंकवादियों से बचाने के प्रयास में जान चली गई थी।

सोनम ने सोमवार को ट्वीट किया, “एक अद्वित्तीय शक्ति, उस हिम्मत को जिसने मुझे प्रेरणा दी, सलाम। नीरजा भनोट को मेरा सलाम।”

नीरजा पर बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं, जिसमें दिग्गज कलाकार शबाना आजमी नीरजा की मां का किरदार निभा रही हैं। माधवानी की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है।

नीरजा का जन्म 7 सितम्बर, 1963 को मुंबई में हुआ था। वह पैनएम की उड़ान संख्या 73 की परिचारिका थीं, जिसे आतंकवादियों ने 5 सितम्बर, 1986 को अगवा कर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493