अनन्या श्रीतम ने जीता ‘इंडियन आईडल जूनियर’ का खिताब

मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। भुवनेश्वर की 14 वर्षीया अनन्या श्रीतम नंदा ने रविवार की रात ‘इंडियन आईडल जूनियर’ का खिताब अपने नाम किया।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के शो के दूसरे संस्करण के फिनाले में वी.नित्याश्री (15), नाहिद आफरीन (13) और अनन्या श्रीतम नंदा (14) के बीच कड़ी टक्कर देखी गई।

शो की विजेता रहीं अनन्या को उनकी जीत के बाद चैनल की ओर से एक ट्रॉफी और 10 लाख रुपये का इनाम दिया गया।

वैज्ञानिक बनने का सपना देखने वाली अनन्या ने अपने गायन से सभी के दिलों को जीत लिया। उनके पिता सरकारी औद्योगिक विभाग में निदेशक हैं और माता गृहिणी हैं। श्रेया घोषाल और अरीजीत सिंह उसके पसंदीदा गायक हैं।

शो के फिनाले में कई बेहतरीन प्रदर्शन देखे गए। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी ही फिल्मों के कई गानों पर डांस किया। इस अवसर पर उनके पिता और दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहे।

हास्य कलाकार कपिल शर्मा भी अपनी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ के प्रचार के लिए शो में शामिल हुए।

इसी के साथ शो के फिनाले में प्रतियोगिता के सभी 13 शीर्ष प्रतिभागियों ने भी अपने गायन का प्रदर्शन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493