थाई मछुआरों की रिहाई के लिए इंडोनेशियाई सरकार से बातचीत

बैंकाक, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड का एक प्रतिनिधिमंडल अपने देश के मछुआरों की रिहाई के लिए इंडोनेशिया की सरकार से बातचीत कर रहा है।

‘बैंकाक पोस्ट’ की रपट के अनुसार, बीते साल इंडोनेशिया ने मछली पकड़ने वाली विदेशी नौकाओं को दी गई कई छूट वापस ले ली थी। उसके बाद सैकड़ों की संख्या में थाई मछुआरे मछली पकड़ने से संबंधित इंडोनेशियाई कानूनों का उल्लंघन करने की वजह से गिरफ्तार कर लिए गए थे।

थाईलैंड सरकार के दखल देने पर 1,435 मछुआरों को छोड़ दिया गया था, लेकिन अभी भी सैकड़ों की संख्या में मछुआरे इंडोनेशिया की जेलों में हैं। यह साफ नहीं है कि निश्चित तौर पर कितने थाई मछुआरे इंडोनेशियाई जेलों में बंद हैं।

हिरासत में लिए गए कई मछुआरे मानव तस्करी का भी शिकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493