अफगानिस्तान : चुनाव सुधार की सिफारिशों पर राष्ट्रपति की मुहर

काबुल, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने एक फरमान जारी कर चुनाव सुधार से संबंधित विशेष आयोग की सात सिफारिशों को मंजूरी दे दी है।

खामा प्रेस द्वारा सोमवार को जारी रपट के अनुसार, आयोग के प्रमुख शाह सुल्तान अकेफी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अब्दुल्ला अब्दुल्ला के साथ बैठक में सिफारिशें पेश की।

अकेफी द्वारा प्रस्तुत सिफारिशों में 11 सिफारिशें शामिल थीं, जिनमें से सात को राष्ट्रपति गनी ने मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति गनी ने चुनाव सुधार के संबंध में आयोग की सिफारिशों की प्रशंसा की। न्याय मंत्रालय एवं प्रशासनिक मामलों के कार्यालय इन सिफारिशों को लागू करने की दिशा में कानूनी जमीन तैयार करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगे।

सिफारिशों में पूर्व में जारी किए गए मतदाता कार्ड रद्द करने, मतदान प्रणाली में सुधार जहां मतपत्रों को समानांतर प्रणाली में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता, चुनाव आयोजकों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामलों और शिकायतों की समीक्षा के लिए पारदर्शी समिति और चुनाव आयोग की सदस्यता के लिए नई शर्तो को लागू करना शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493