काबुल, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में नाटो नेतृत्व वाली गठबंधन सेना की ओर से किए गए एक हवाई हमले में मादक पदार्थ रोधी दस्ते के कम से कम 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
टोलो न्यूज के अनुसार, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को कहा कि यह घटना तब घटी, जब हेलमंड प्रांत के सांगीन जिले में पुलिस के जवान नशीले पदार्थों के खिलाफ एक अभियान चला रहे थे।
हमले में पुलिस के चार जवान घायल भी हो गए।
नाटो की ओर से अभी इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।
dharmpath.com dharmpath