केली, डेनी मिनॉग ने युगल गीत रिकॉर्ड किया

लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका केली मिनॉग ने अपनी छोटी बहन डेनी मिनॉग के साथ मिलकर अपने डिस्को वाले क्रिसमस एलबम के लिए एक युगल गीत रिकॉर्ड किया है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, पिछले महीने जब डेनी (43) जी-ए-वाई नाइटकल्ब में शो की प्रस्तुति के लिए ब्रिटेन आई थीं, तब दोनों बहनों ने गुपचुप तरीके से एक गाना रिकॉर्ड किया था।

कहा जा रहा है कि दोनों बहनों ने मिलकर कुछ किसमस कवर भी चुन रखे हैं, लेकिन केली को यह फैसला करना है कि वह कौन से गीत का इस्तेमाल करना चाहती हैं।

वर्ष 2008 के बाद से यह पहला मौका है, जब केली और डेनी ने एक साथ कोई युगल गीत गाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493