मास्को, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। संगीत बैंड एयरोस्मिथ के गायक स्टीवन टायलर ने मॉस्को की यात्रा के दौरान यहां सड़क पर जोरदार प्रस्तुति दी।
स्टीवन अपने बैंड के साथ मॉस्को सिटी डे के मौके पर यहां लुबायंस्काया स्क्वे यर में कार्यक्रम पेश करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने यहां नुक्कड़ पर गाने-बजाने वाले गुमनाम कलाकार के साथ भी एयरोस्मिथ के प्रसिद्ध गाने ‘आई डोंट वांट टू मिस ए थिंग’ पर प्रस्तुति दी।
गाना समाप्त होने के बाद स्टीवन ने गुमनाम कलाकार से हाथ मिलाया, एक प्रशंसक को अपना हैट पहनाया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
प्रस्तुति देखने जुटी भीड़ ने न केवल कलाकारों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि रूसी भाषा में स्टीवन को उनकी इस अप्रत्याशित प्रस्तुति के लिए धन्यवाद कहा।
dharmpath.com dharmpath