क्रिकेटर रैना ने ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ का संगीत लांच किया

मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। मशहूर भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने आगामी फिल्म ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ में ‘तू मिली सब मिला’ गाना गाया है। उन्होंने सोमवार को फिल्म का संगीत लांच किया।

रैना ने संगीत लांच पर कहा, “मैं फिल्म के लिए जीतोड़ मेहनत करने वाले सभी लोगों को बधाई देना चाहूंगा। मैं भी उत्तर प्रदेश से हूं और मेरी पत्नी मेरठ से हैं। इसलिए हम जब फिल्म के ट्रेलर के बारे में बात कर रहे थे, तो हमने कहा कि फिल्म कितनी अलग है।”

उन्होंने कहा, “मैं इन सभी कलाकारों की सराहना करता हूं, क्योंकि सभी छोटे शहरों से हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और अपनी अद्भुत हास्य प्रतिभा से उन्हें हंसा रहे हैं।”

रैना ने ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ के रोमांटिक गाने ‘तू मिली सब मिला’ की कुछ पंक्तियां गाई हैं।

जीशान कादरी निर्देशित इस फिल्म में जयदीप अहलावत, संजय मिश्रा, नुसरत भरुचा आकाश दहिया, मुकुल देव और अन्य कलाकार हैं। यह 18 सितंबर को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493