तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर अपने भाषण में चीन की पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कांफ्रेस की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष यू ने तिब्बत में कानून आधारित शासन बनाए रखने पर जोर दिया।
यू ने कहा, “धार्मिक मामलों को कानून के अनुसार प्रबंधित किया जाना चाहिए। कानूनी और न्यायिक चिंतन के जरिए समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। तिब्बती बौद्ध धर्म में पूजा की सही व्यवस्था बनाए रखी जानी चाहिए।”
उन्होंने कहा कि अलगाववाद के खिलाफ अभियानों और अलगाववादी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कानून के दायरे में की जानी चाहिए।
यू रविवार को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी ल्हासा पहुंचे। वह तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में केंद्रीय सरकार के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath