रियो पैरालम्पिक के टिकटों की बिक्री शुरू

रियो डी जनेरियो, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। किसी दक्षिण अमेरिकी देश में पहली बार आयोजित हो रहे रियो पैरालम्पिक-2016 के टिकटों की पहली श्रृंखला की बिक्री शुरू हो गई। आयोजकों ने बताया कि अभी टिकटों की बिक्री सिर्फ ब्राजीलवासियों के लिए शुरू की गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रियो2016 डॉट कॉम के हवाले से कहा कि 23 स्पर्धाओं वाले रियो पैरालम्पिक-2016 के लिए कुल 33 लाख टिकटों की बिक्री की जाएगी, इसके अलावा उद्घाटन और समापन समारोह के टिकटों की बिक्री अलग से की जाएगी।

रियो पैरालम्पिक में एक वर्ष शेष रह जाने पर शुरू उल्टी गिनती के उपलक्ष्य में टिकटों के बिक्री की घोषणा की गई।

टिकटों की कीमत न्यूनतम 10 ब्राजीलियाई रियाल (2.6 डॉलर) से लेकर अधिकतम कीमत 1,200 रियाल (312 डॉलर) तक रखी गई है। अगर टिकटों की संख्या से खरीदारों की संख्या अधिक हो जाती है तो ड्रॉ निकालकर टिकट बेचे जाएंगे।

पूरी दुनिया के खेल प्रेमी आधिकारिक बिक्रीकर्ताओं के जरिए टिकट खरीद सकेंगे, जिसकी विस्तृत जानकारी रियो ओलम्पिक की आधिकारिक साइट पर अगले महीने प्रकाशित की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493