भारतीय एथलीट इंदरजीत की प्रायोजक बनी मित्रा एनर्जी

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादक मित्रा एनर्जी (इंडिया) लिमिटेड रियो ओलम्पिक-2016 के लिए भारतीय एथलीट इंदरजीत सिंह की प्रायोजक बनेगी। कंपनी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

शॉट पुट खिलाड़ी इंदरजीत अगले वर्ष ब्राजील में होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले एथलीट हैं।

वुहान में हाल ही में संपन्न हुए एशियन चैम्पियनशिप, उससे पहले बैंकॉक में हुए एशियन ग्रांप्री. और ग्वांगजू में हुए यूनिवर्सियाड में इंदरजीत ने पहला स्थान हासिल किया।

इंदरजीत ने कहा, “ओलम्पिक में अपना उद्देश्य हासिल करने के मेरे सपने को साकार करने में मेरी मदद के लिए मैं मित्रा एनर्जी का शुक्रगुजार हूं। मित्रा की मदद से मेरी तैयारियों को काफी फायदा मिलेगा।”

पिछले महीने बीजिंग में हुए विश्व चैम्पियनशिप में भी इंदरजीत ने भागीदारी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493