बीजिंग, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन की वायुसेना लोगों के लिए कार्यक्रमों व प्रदर्शनों की एक श्रृंखला का आयोजन करेगी, जिसकी शुरुआत गुरुवार को होगी। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी वायु सेना के प्रवक्ता शेन जिंके ने कहा कि सभी गतिविधियां चांगचून के एविएशन युनिवर्सिटी ऑफ एयर फोर्स में होगी।
शेन ने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान, इस साल वायु सेना में शामिल हुए एक हजार पायलट प्रदर्शन करेंगे।
बायी एयरोबेटिक्स टीम के साथ ही पाराशूट टीम भी प्रदर्शन करेगा।
इस दौरान सीजे-6, जे-10 विमान, जेड-9 हेलीकॉप्टर तथा सतह से हवा में मार करने वाले एचक्यू-9 मिसाइलों का प्रदर्शन किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath