बीजिंग, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के शिजिआझुआंग में 15वां चाइना वुकिआओ इंटरनेशनल सर्कस फेस्टिवल (सीडब्ल्यूआईसीएफ) 29 सितंबर से शुरू होगा।
सीडब्ल्यूआईसीएफ ने मंगलवार को घोषणा की कि इसमें बीस देश व क्षेत्र हिस्सा लेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, कार्यक्रम में प्रतियोगिता व स्टेज प्रदर्शन सहित विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें ट्रैपिज व स्ट्रीट डांसिंग भी शामिल होगा।
समापन समारोह सात अक्टूबर को होगा।
ओरिएंटल एक्रोबेटिक एरेना के नाम से जाना जाने वाले इस समारोह की शुरुआत 1987 में हुई थी और तब से लेकर अब तक हर दूसरे साल हो रहा है।
सीडब्ल्यूआईसीएफ का नामाकरण एक्रोबेटिक्स की जन्मस्थली हेबेई प्रांत के वुकियाओ काउंटी के नाम पर हुआ है और यह दुनिया के तीन सबसे मशहूर एक्रोबेटिक प्रतियोगिताओं में से एक के तौर पर जाना जाता है।
इसी तरह की प्रतियोगिता मोनाको में मोंटी-कार्लो इंटरनेशनल सर्कस फेस्टिवल तथा फ्रांस में फेस्टिवल मोंदियल दू सरकी दे देमेन का आयोजन होता है।
dharmpath.com dharmpath