मध्य-पूर्व से लोगों का पलायन आईएस की जीत : ओलांद

पेरिस, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने मंगलवार को कहा कि आतंकवादी गिरोह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के अत्याचारों से तंग आकर अल्पसंख्यकों का मध्य पूर्व क्षेत्र से पलायन करना आतंकवादी गिरोह की जीत है। उन्होंने कहा कि आईएस का उद्देश्य ‘खौफ’ पैदा कर हुकूमत करना है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, ओलांद ने पेरिस में धार्मिक और जातीय उत्पीड़न के पीड़ितों पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मध्य-पूर्व के देशों से आग्रह किया कि वे तुर्की, लेबनान और जॉर्डन से उनके देश में पहुंचे 40 लाख शरणार्थियों को शरण दें।

उन्होंने चेताया कि अगर शरण देने का काम अभी नहीं किया गया, तो इसे बाद में ‘और ज्यादा मुश्किल भरे हालात’ में करना पड़ सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि यूरोप पहुंचने के लिए भूमध्यसागर पार करने की कोशिश में पहले ही 3,000 पीड़ित अपनी जान गंवा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493