रूस में चीन निर्मित सामान के लिए नया ई-कॉमर्स मंच

रूस की सबसे बड़ी इलेक्ट्रोनिक भुगतान सेवा प्रदाता यांडेक्स, ट्रेडइज नामक ऑनलाइन मंच के जरिये उपभोक्ताओं को खरीदारी के विकल्प मुहैया कराएगी। यांडेक्स की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि इसका उद्देश्य सीमा पार व्यापार को बढ़ावा देना है।

बयान में कहा गया, “ट्रेडइज की योजना पहले सप्ताह में करीब 1,00,000 रूसी ग्राहकों को आकर्षित करने की है और साल के अंत तक 10 लाख ग्राहकों को इससे जोड़ने की है। भविष्य में पूर्वी यूरोप के दूसरे देशों में भी यह मंच चीन निर्मित वस्तुओं की बिक्री के क्षेत्र में अपना विस्तार करेगा।”

इस समय ट्रेडइज पर इलेक्ट्रॉनिक सामान, घरेलू सामान, कपड़े, जूते, कार के सामान एवं साज-सज्जा की वस्तुओं सहित करीब 200 चीनी खुदरा बिक्रेताओं के सामान उपलब्ध हैं।

यांडेक्स ने कहा कि साल के अंत तक ऑनलाइन खुदरा कंपनियों की संख्या 1,000 तक बढ़ने की उम्मीद है।

ट्रेडइज ऑनलाइन खरीदारी मंच का सबसे पहले परीक्षण मार्च महीने में चीन के पूर्वोत्तर सीमा के पास बसे शहर सुइफेंहे और हेलोंगजियांग प्रांत के दूसरे शहरों में किया गया था।

यांडेक्स के मुताबिक, वर्ष 2014 में रूस में अंतर्राष्ट्रीय ई-कॉमर्स का बाजार पांच अरब अमेरिकी डॉलर का था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493