अनुष्का ने लंदन में शुरू की ‘ऐ दिल..’ की शूटिंग

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने निर्देशक करण जौहर की आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है।

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने निर्देशक करण जौहर की आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है।

उत्साहित अनुष्का ने फिल्म के लिए अपने प्रशंसकों से ‘गुड लव विश’ करने की गुजारिश की है।

अभिनेत्री ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “आज लंदन में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का फिल्मांकन शुरू किया। भूमिका के लिए उत्साहित हूं। मुझे अपना प्यार और बधाई दें।”

फॉक्स स्टार इंडिया और धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणवीर कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

करण ने अनुष्का के साथ आखिरी बार फिल्म ‘बर्फी’ में काम किया था।

फिल्म सिनेमाघरों में अगले साल दीवाली के अवसर पर प्रदर्शित हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493