पढ़कर आप भी बोल उठेंगे”उफ्फ”

maa

पत्रकार विशाल-इस चित्र मैं जो बच्चा पैरों में पत्थर के साथ बंधा नजर आ रहा है ये कोई बीमारी नहीं बल्कि ये हमारे समाज मैं रह रहे करोड़पति और अरबपतियों की पैसों अति महत्वकांक्षा की वजह से है … क्यूँकी आज के इस भौतिक युग मैं सब यही चाहते हैं कि दुनिया की सारी सुख सुविधाएं उसके पास ही हों लेकिन इसके लिए पैसा भी चाहिए … तो ज्यादा नहीं बहुत ज्यादा पैसा कमाने की चाह मैं लोग आज बेईमानी / कत्लेआम / दूसरों का हक मारने मैं भी नहीं कतराते …

जिसकी वजह से आज भारत की बड़ी आबादी मुफलिसी मैं जिंदगी बसर कर रही है … और चंद लोग सैंकड़ों नहीं हजारों लोगों का हक़ मारकर अपना घर भर रहे हैं जिसकी वजह से अब हमें मिलावटी चीजें / महँगी चीजें मिल रही हैं …

ऐसे ही अमीरों की पैसों की चाह के बाद अपने पास कुछ नहीं बचा होने की कगार पर जी रही एक माँ ने अपने लाल को अपने नजदीक ही एक पत्थर से बाँध दिया है क्यूंकि अपने लाल के लिए इस माँ को सड़क पर ही काम “काम” भी करना था और माँ अगर काम करेगी तो बच्चे का ध्यान कौन रखेगा सोचकर इस माँ ने अपने लाल को पत्थर से बाँध दिया है जिससे कि वो खेलते खेलते कहीं दूर या सड़क पर वाहनों के बीच ना निकल जाए …

“””तो ये हाल है हमारे भारत के “आम नागरिकों” का और इनकी खोज खबर ना तो हमारा “उन्नत” समाज लेता है ना ही सरकार के पास ऐसे लोगों के कोई आंकड़े हैं … अब आप ही सोचिये कि यह लोग भी इसी देश के नागरिक हैं और हम लोग भी … लेकिन कितना फर्क है इनकी किस्मत मैं / हमारी किस्मत मैं और देश को चलाने वाले अम्बानी जी / अडानी जी / सुनील भर्ती मित्तल जी / बिड़ला जी / टाटा जी की किस्मत मैं …

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493