मेष- सकारात्मक सोच और उत्साह से ही समस्याओं का हल संभव है। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। विरोधी सक्रीय रहेंगे। अधिकारी मदद करेंगे। दिन मिश्रित फलकारक। करियर को प्राथमिकता दें।
वृष- स्व प्रशंसा को सहजता से स्वीकार करना और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना बड़ी बात है। व्यक्तिगत जीवन खुशियों से भरा रहेगा। रिश्तों में दूरियां कम होंगी। दिन मंगलकारक।
मिथुन- अपनों के विरोध को अहम से जोड़ने की बजाय उन्हें समझने का प्रयास करें। अक्सर जो कहा जाता है या जताया जाता है उसकी तुलना में अभिव्यक्त भावों का अर्थ कहीं घहरा होता है। प्रसन्नता बनाए रखें। दिन मध्यम।
कर्क- साथी आपकी मनोभाव पढ़ने में असमर्थ नजर आ रहा है तो उसे समय दें। मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। भाग्य सहयोगी रहेगा। अपनों की तरक्की को दिल से सराहें। दिन शुभकारक।
सिंह- व्यवहार में मधुरता और सहजता बढ़ेगी। भव्य आयोजनों में आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। श्रेष्ठ भोजन और वस्त्राभूषण की प्रचुरता बनी रहेगी। वर्तमान शुभता का जी भरकर आनंद उठाएंगे। दिन हितकर।
कन्या- दिनभर की सक्रियता और मेहनत के बाद सुकून भरे पल अपनों के संग बिताना प्रसन्नता बढ़ाएगा। धनलाभ के संकेत हैं। पूछ परख बढ़ी हुई रहेगी। दिन बेहतर। अच्छे होस्ट साबित होंगे।
तुला- समस्त प्रकार के प्रयास तुरंत फल देने वाले भले न हों लेकिन अंत में हितकर ही रहेंगे। वर्तमान में किया गया निवेश व्यर्थ नहीं जायेगा। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक- आर्थिक लाभ के अवसर को अंतिम क्षण तक भुनाने का प्रयास रहेगा। व्यक्तित्व प्रभावी और ऊर्जावान बना रहेगा। करियर को प्राथमिकता दें। दिन आय बढ़ाने के लिए उत्तम। शॉर्ट टर्म प्रॉफिट संभव है।
धनु- कोई अति वरिष्ठ आपसे प्रभावित हो सकता है। काम को पूरी निष्ठा और लगन से करे। कार्य से ज्यादा कार्यशैली का प्रभाव रहेगा। मिलजुलकर खुशियां बांटने का अवसर मिलेगा। दिन अच्छा है।
मकर- व्यक्तिगत प्रयासों और उपलब्धियों से लोगों को अचंभित कर सकते हैं। शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है। आगे भी समय शुभता से भरा रहने वाला है। लाभ उठायें। दिन श्रेयस्कर।
कुंभ- उत्साह और सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी। योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें अन्यथा मेहनत जाया हो सकती है। अच्छे अवसरों का राजमार्ग जल्द खुलने को है तैयार रहें। पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार करें। दिन सामान्य।
मीन- आज को जी-भरकर जी लेने की नीति पर अमल करें। अच्छे अवसरों की रचना कई बार थोड़े समय के लिए होती है। भविष्य की आशंका में इन्हें जाया न जाने दें। दिन शुभकारक।
ब्रेकिंग न्यूज़
- » पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत
- » कश्मीर टूरिज्म पर पड़ा असर, मध्य प्रदेश से 200 से ज्यादा बुकिंग रद्द
- » भोपाल स्थित भेल परिसर की आयल टंकियों में ब्लास्ट से उठीं 20 फीट ऊंची लपटें
- » गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी
- » मंडीदीप:गेल प्लांट से गैस रिसाव, घंटों की मशक्कत के बाद कंट्रोल में आई स्थिति
- » सिंधु समझौता स्थगित, अटारी बॉर्डर बंद, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द
- » सऊदी का दौरा बीच में छोड़ लौट रहे हैं PM मोदी
- » पहलगाम:आतंकी हमले से देश स्तब्ध
- » इंदौर में फिर कोरोना वायरस की दस्तक
- » नीमच-कार-कंटेनर की टक्कर से चार युवकों की मौत, तीन घायल