‘बेल्ट एंड रोड परियोजना से चीन-कुवैत को लाभ’

वांग ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2013 में सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट और 21वीं सदी की रेशम मार्ग परियोजना को पेश किया था, जो अमीर शेख सबा अल-अहमद अल-जबेर अल-सबा के ‘कुवैत विजन 2035’ से मेल खाती है।

उन्होंने कहा कि खाड़ी व मध्य-पूर्व में कुवैत एक महत्वपूर्ण देश है और चीन तथा कुवैत के नागरिकों के बीच मित्रवत आदान-प्रदान महत्वपूर्ण है।

वांग ने कहा कि कुवैत और चीन के बीच 1971 में राजनयिक संबंधों की स्थापना से लेकर अब तक दोनों देशों के संबंधों में प्रगति हुई है। दोनों देश आपसी विश्वास और सहयोग के साथ अच्छे साझेदार बन गए हैं।

कुवैत, चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला पहला खाड़ी अरब देश है।

वांग ने कहा कि ‘कुवैत विजन 2035’ में मदिनात अल-हरीर (रेशम शहर) के नाम से एक मुख्य परियोजना का जिक्र है, जो ‘बेल्ट एंड रोड’ परियोजना के जरिये चीन और कुवैत के बीच सहयोग बढ़ाने के अवसर प्रदान करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493