पाकिस्तान में हमले की साजिश में 2 गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में हमले की साजिश के आरोप में एक प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

समाचारपत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की गुरुवार की रपट के अनुसार, पुलिस ने दैनिक सुरक्षा गश्त के दौरान एक संदिग्ध कार रुकवाई। कार में दो युवक सवार थे। पुलिस को देख वे अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे और कार वहीं छोड़कर भाग निकलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया।

पकड़े गए युवकों की पहचान असद और मुताहिर के रूप में की गई है। पुलिस ने उनके अलकायदा से जुड़े होने की आशंका जताई है।

अपराध जांच एजेंसी के पुलिस अधीक्षक उमर विर्क ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि संदिग्ध युवक लाहौर शहर में सात जगहों पर हमले की फिराक में थे। वे देशभर में हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में भी संलिप्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493