‘..तेरे मेरे दरमियां’ का प्रसारण 28 सितम्बर से

मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। टेलिविजन शो ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां’ छोटे पर्दे पर 28 सितम्बर से प्रसारित होगा।

यह शो स्टार प्लस चैनल पर देर रात प्रसारित होने के बजाय प्राइम-टाइम पर प्रसारित किया जाएगा।

अटकलें थीं कि इस शो को ‘ये है मोहब्बतें’ शो के समय (रात 11 बजे) की जगह प्रसारित किया जाएगा, लेकिन अब यह शो चैनल पर ‘फिर भी न माने..बदतमीज दिल’ (रात 8.30 बजे) की जगह प्रसारित होगा।

सूत्रों के अनुसार, ‘ये है मोहब्बतें’ की चर्चित जोड़ी करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी ने नए शो के पहले प्रोमो के लिए शूट किया है। वे स्टार प्लस और बालाजी की ओर से इस नए कार्यक्रम के बारे में दर्शकों को परिचित कराएंगे।

इस शो में श्रीतमा मुखर्जी, वैभव रॉय और गौतम गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। इसका प्रोमो 12 सितम्बर को जारी किया जाएगा।

यह शो जमेशदपुर के विभिन्न सांस्कृति पृष्ठभूमि के तीन दोस्तों पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493