वाशिंगटन, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के शिकागो में भारतीय मूल के एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट और नस्लीय टिप्पणी का मामला सामने आया है, जिसके बाद बुजुर्ग सिख को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उल्लेखनीय है कि 9/11 हमले की बरसी से ठीक पहले यह घटना हुई है।
समाचार पत्र ‘द वाशिंगटन’ ने एक सिख संगठन के हवाले से गुरुवार को कहा गया है कि इंद्रजीत सिंह मुक्केर मंगलवार की रात किराने की दुकान पर जा रहे थे, तभी रास्ते में हमलावर ने उन्हें ‘आतंकवादी’ करार देते हुए उन पर हमला कर दिया।
इंद्रजीत के वाहन के बगल से गुजरते हुए एक कार सवार ने उन्हें ‘आतंकवादी’ और ‘बिन लादेन’ कहकर गाली गलौच शुरू कर दी और इसके बाद चिल्लाकर कहा ‘अपने देश वापस जाओ’।
लगातार गोली गलौच के बीच इंद्रजीत ने अपनी कार किनारे कर रोक दी। हमलावर ने भी अपनी कार खड़ी कर इंद्रजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी।
हमले के कराण 53 वर्षीय इंद्रजीत बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंद्रजीत ने बुधवार को अपने बयान में कहा, “जिन्हें अपने मुल्क पर विश्वास है उन्हें डरना नहीं चाहिए।”
उन्होंने कहा, “अधिकारियों की त्वरित प्रतिक्रिया और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।”
dharmpath.com dharmpath