बॉलीवुड में राह दिखाने के लिए सलमान का शुक्रिया : सोनाक्षी

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट में हैं। वहीं उन्होंने बॉलीवुड में रास्ता दिखाने के लिए सुपरस्टार सलमान खान का धन्यवाद किया। अभिनेत्री ने गुरुवार को हिंदी फिल्म उद्योग में अपने पांच साल पूरे कर लिए हैं।

फिल्म ‘दबंग’ अभिनेत्री ने ट्विटर पर साझा किया कि बॉलीवुड में उनकी यात्रा सलमान खान और अरबाज खान की देन है। वह उनकी पहली फिल्म में सह-निर्माता रहे हैं।

सोनाक्षी ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “दबंग से फोर्स 2 सलमान खान और अरबाज खान की देन है। मुझे रास्ता दिखाने के लिए धन्यवाद।”

अभिनेता से बिहार के भाजपा सांसद बने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पांच साल के करियर में अब तक 13 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, “10 सितंबर को ‘दंबग’ को पांच साल पूरे हो गए, इसका मतलब सोनाक्षी के पांच साल। मैं आपकी वजह से यहां हूं। इस शानदार सफर में मेरे साथ होने के लिए धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493