मुक्केबाजी : जूनियर चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे सचिन

मास्को, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के सचिन ने फ्रांस को एंजो ग्राउ को 3-0 से हराते हुए यहां जारी लड़कों के विश्व जूनियर मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 50 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सचिन इस चैम्पियनशिप के पदक दौर में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय हैं। अब सचिन ने अपने लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है।

बुधवार को भारत के नवीन बूरा (57 किलोग्राम) और संदीप घानघास (75 किलोग्राम) को क्वार्टर फाइनल में हार मिली।

नवीन को अमेरिका के गेब्रियल फ्लोरेस ने 3-0 से हराया जबकि संदीप को रोमानिया को अल्बटरे बिरो ने इसी अंतर से पराजित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493