इस्लामाबाद, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची में एक वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार की हत्या मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
जियो न्यूज के अनुसार, सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कानून प्रवर्तन से जुड़ीं एजेंसियों ने अपनी प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है और संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे इस समय पूछताछ जारी है।
वरिष्ठ पत्रकार आफताब आलम पहले जियो न्यूज के साथ कार्यरत रहे थे। बुधवार को कराची में उनके घर के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
जांचकर्ताओं को जियो न्यूज के वैन पर हुए आतंकवादी हमले की जांच में अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इस हमले में वरिष्ठ इंजीनियर अरशद जाफरी अली की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath