फोर्ट वायने (इंडियाना), 11 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी यहां जारी 10 लाख डॉलर इनामी होटल फिटनेस चैम्पियनशिप के पहले राउंड की समाप्ति के बाद संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर हैं।
साइकामोर हिल्स गोल्फ क्लब में जारी इस प्रतियोगिता के पहले दिन गुरुवार को लाहिड़ी ने पार-72 का स्कोर हासिल किया।
लाहिड़ी ने पीजीए गोल्फर्स टूर (पीजीए) के इस क्वालीफाईंग सीरीज में खेलते हुए खराब शुरुआत की और पार फोर पहले होल पर बोली लगा बैठे।
लाहिड़ी ने हालांकि जोरदार वापसी की और अगले दो होल पर बर्डी लगाई। चौथे होल पर लाहिड़ी ने पार स्कोर हासिल किया और फिर पांचवें होल पर बर्डी लगाने में सफल रहे।
सातवें होल पर हालांकि वह सातवें होल पर पार थ्री ही हासिल कर सके लेकनि आठवें होल पर उन्होंने एक बार फिर बर्डी लगाई।
बैक नाइन पर लाहिड़ी ने 228 यार्ड पार थ्री 11वें होल पर बर्डी लगाई और लगातार सात पार के साथ 69 पर समाप्ति करने में सफल रहे।
दक्षिण केरोलिना के निवासी टॉमी गैने और अर्जेटीना के एमिलियो ग्रिलो पहले दौर की समाप्ति के बाद सिक्स अंडर 66 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
dharmpath.com dharmpath