स्वीडन शरणार्थियों पर खर्च में इजाफा करेगा

स्टॉकहोम, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। स्वीडन की सरकार ने कहा कि आगामी बजट में वह यूरोप में दाखिल हो रहे शरणार्थियों पर होने वाले खर्च में इजाफा करेगा, क्योंकि यूरोप वर्तमान में जारी पलायन संकट से निपटने पर विचार कर रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, उन नगरपालिकों को अतिरिक्त 1.8 अरब डॉलर दिया जाएगा, जहां नए शरणार्थी पहुंच रहे हैं और इन नगरपालिकाओं को मिलने वाले अनुदान में 50 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है।

श्रम बाजार मंत्री यल्वा जोहांसन ने गुरुवार को कहा, “नगरपालिकाओं के लिए यह बढ़ावा महत्वपूर्ण है।”

बजट प्रस्ताव में केंद्र सरकार उन स्कूलों की भरपाई में बढ़ोतरी का प्रस्ताव करेगी, जहां शरणार्थी शरण ले रहे हैं।

सरकार यह भी फैसला लेना चाहती है कि स्वीडन की लगभग सभी 300 नगरपालिकाएं शरणार्थियों का स्वागत करे और उन्हें शरण देने का फैसला स्थानीय सरकार के अधीन नहीं हो, जैसा होता आया है।

प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने कहा, “सभी नगरपालिकाओं को जिम्मेदारी को साझा करना चाहिए। किसी को इससे नहीं भागना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493