न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए टेस्ट टीम की घोषणा की

वेलिंग्टन, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली 15 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा की। कीवी टीम को पांच नवम्बर से आस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट मैच खेलने हैं।

टेस्ट सीरीज से पहले कीवी टीम एक अभ्यास मैच खेलेगी। कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने इस सीरीज में जीत को लेकर उम्मीद जताई है। मैक्लम के मुताबिक उनकी टीम 30 साल में पहली बार आस्ट्रेलिया में जीत हासिल करने का प्रयास करेंगी।

हरफनमौला कोरी एंडरसन और जिमी नीशम को भी टीम में शामिल किया गया है। एंडरसन चोटिल हैं लेकिन उनके समय रहते फिट होने की उम्मीद है।

कीवी टीम : ब्रेंडन मैक्लम (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बाउल्ट, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, मार्टिन गुपटिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, ल्यूक रोंची, हामिश रदरफोर्ड, टिम साउदी, रॉस टेलर, बीजे वॉटलिंग और केन विलियमसन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493