गुस्से से लाल मनोज कुमार शाहरुख पर ठोकेंगे मुकदमा

manoj kumarनई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और कंपनी इरोज इंटरनेशनल के खिलाफ आज सीनियर एक्टर मनोज कुमार मुकदमा ठोकेंगे। शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम हाल ही में जापान में प्रदर्शित हुई है। लेकिन इस फिल्म को यहां पर प्रदर्शित करने के दौरान वह दृश्य नहीं हटाए गए हैं जिनमें गुजरे जमाने के हीरो मनोज कुमार का मजाक उड़ाया गया था। मनोज कुमार इससे खासा नाराज हैं।

साल 2008 में जब यह फिल्म भारत में प्रदर्शित हुई थी तब भी मनोज कुमार ने इस तरह के सीन पर अपनी नाराजगी जताते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने की मांग की थी। लेकिन जापान में प्रदर्शित इस फिल्म से वह सीन नहीं हटाए गए, जिसके बाद एक बार फिर मनोज कुमार गुस्से में हैं।

फिल्म में खुद का मजाक उड़ाने से जुड़े सीन को हटाए बिना जापान में इसे रिलीज करने को लेकर मनोज कुमार नाराज हैं और इसके लिए वह 100 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग भी करेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493