फोर्ट वायने (इंडियाना), 12 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी यहां जारी 10 लाख डॉलर इनामी होटल फिटनेस चैम्पियनशिप के दूसरे दौर की समाप्ति के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
साइकामोर हिल्स गोल्फ क्लब में जारी इस प्रतियोगिता के पहले दिन गुरुवार को लाहिड़ी ने पार-72 का स्कोर हासिल किया।
लाहिड़ी ने पीजीए गोल्फर्स टूर (पीजीए) के इस क्वालीफाईंग सीरीज में खेलते हुए खराब शुरुआत की थी लेकिन दूसरे राउंड में उन्होने वापसी की और सम्मानजनक स्थान हासिल किया।
लाहिड़ी पहले दौर की समाप्ति के बाद संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर थे लेकिन दूसरे दौर में सेवन अंडर 65 का कार्ड खेलकर उन्होंने अपनी स्थिति सुधारी और लीडरबोर्ड पर पहले स्थान पर चल रहे जेमी लवमार्क से सिर्फ एक शॉट पीछे रह गए हैं।
फरवरी में मलेशिया और इंडियन ओपन खिताब जीतने वाले लाहिड़ी ने बैक नाइन पर जोरदार प्रदर्शन किया और 10वें होल पर बर्डी लगाई। इसके बाद 12वें होल के बाद वह लगातार चार होल पर बर्डी लगाने में सफल रहे।
dharmpath.com dharmpath