जमैका में खुलेगा उसेन बोल्ट स्पोर्ट्स स्कूल

किंग्सटन, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। जमैका सरकार ने अपने महान एथलीट उसेन बोल्ट के नाम पर एक स्पोर्ट्स स्कूल खोने का फैसला किया है।

इस परियोजना पर काम शुरू हो गया है और यह स्कूल बोल्ट के जन्म स्थान के करीब स्थित एक स्टेडियम में खुलेगा।

जमैका की खेल मंत्री नाटाले नीटा हेडले ने क्यूबा की न्यूज एजेंसी प्रेंसा लेटिना को शुक्रवार को बताया कि इस स्कूल के माध्यम से जमैका अपने इस स्टार एथलीट का सम्मान करना चाहता है। साथ ही सरकार चाहती है कि 2007 में बोल्ट के जन्मस्थान में बने स्टेडियम का भरपूर उपयोग हो सके।

इस परियोजना में जमैका सरकार 220,000 डॉलर खर्च करेगी। इस स्कूल में कई अंतर्राष्ट्रीय एथलीट प्रशिक्षण देंगे और जमैका में नए एथलीट तैयार करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493