अमेरिकी ओपन : माहुत और हर्बट ने जीता पुरुष युगल खिताब

न्यूयार्क, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के निकोलस माहुत और पियरे ह्यूज हर्बट ने साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन का पुरुष युगल खिताब जीत लिया।

माहुत और हर्बट की 12वीं वरीय जोड़ी ने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के जेमी मरे और आस्ट्रेलिया के जान पियर्स को हराया।

माहुत और हर्बट ने मरे और पीयर्स को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

शनिवार को ही इटली की फ्लाविया पेनेता ने अपनी ही देश की रोबर्टा विंसी को -6 (7/4), 6-2 से हराते हुए महिला एकल खिताब जीता।

पुरुष एकल फाइनल रविवार को स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविक के बीच खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493