कुश्ती : नरसिंह ने विश्व चैम्पियनशिप में जीता कांस्य

लास वेगास, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के पहलवान नरसिंह पंचम यादव ने यहां जारी विश्व चैम्पियनशिप में रविवार को पुरुषों की 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इसके साथ नरसिंह ने रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।

नरसिंह इस चैम्पियनशिप में पदक हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। तीसरा स्थान हासिल करने के साथ नरसिंह ने ओलम्पिक कोटा भी हासिल किया। हर वर्ग से शीर्ष-6 खिलाड़ी ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करते हैं।

यह पहला मौका है जब किसी भारतीय पहलवान ने विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतते हुए ओलम्पिक कोटा हासिल किया है।

नरसिंह ने पहले दौर में इजरायल के हानोक राचामिन को 14-2 से हराया और फिर तुर्की के सोनेर देमित्रास पर 4-3 से भारी पड़े। इसके बाद नरसिंह ने क्यूबा के लोपेज अजूकी को 16-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में हालांकि वह मंगोलिया के उनुरबात पुरेवजाव से हार गए लेकिन कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में नरसिंह ने फ्रांस के जेलिमखान खादजिएव को 12-8 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493