बेटे के 5 साल का होने पर काजोल, अजय उत्साहित

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड जोड़ी काजोल और अजय देवगन का बेटा युग रविवार को पांच साल का हो गया है। इसे लेकर अभिनेत्री काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह खुशी और गर्व का क्षण है, जबकि अजय को लगता है कि समय कितनी जल्दी बितता है।

काजोल रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग में व्यस्त हैं उन्होंने ट्विटर पर साझा किया , “आज युग 5 साल का हो गया है इसके लिए खुशी और गर्व है।”

वहीं फिल्म ‘दृश्यम’ के अभिनेता अजय देवगन ने प्रशंसकों और फॉलोवर को ‘शुभकामनाओं’ के लिए धन्यवाद कहा।

अजय ने ट्विटर पर लिखा, “समय बीत रहा है। युग आज पांच साल का हो गया है। सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

काजोल और अजय ने 1999 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं। दोनों ने एक साथ ‘इश्क’, ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘राजू चाचा’ जैसी हिट फिल्में दीं।

काजोल ‘दिलवाले’ के लिए तैयार हैं। इस फिल्म से वह बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इसमें वह सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493