स्टोक मेंडिविले (इंग्लैंड), 14 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की पैरा बैडमिंटन टीम ने यहां 8 से 13 सितम्बर तक आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में कुल 11 पदक जीते। भारत को चार स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक मिले।
इस चैम्पियनशिप का आयोजन प्रत्येक दो साल में होता है और इसका अंतिम संस्करण डार्टमंड में 2013 में आयोजित किया गया था।
भारत के आठ खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बना कर इतिहास कायम किया। भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग वर्गो में फाइनल में पहुंचे।
इस चैम्पियनशिप में 39 देशों के कुल 444 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
dharmpath.com dharmpath