साउदी क्लब ओल-कादिसियाह से जुड़े क्ले

रियो डी जेनेरियो, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजीली मिडफील्डर जोन क्ले ने साउदी अरब के क्लब ओल-कादिसियाह के साथ करार दिया है। यह करार चार साल का है।

21 साल के क्ले ने ब्राजीली सेरी-ए क्लब वास्को डी गामा का साथ छोड़ते हुए साउदी अरब का रुख किया है। उनके करार की राशि का हालांकि खुलासा नहीं हुआ है।

क्ले ने कहा कि खोबार स्थित क्लब द्वारा अपने ऊपर जताए गए भरोसे से वह बहुत प्रभावित हैं और उसके लिए अच्छा से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

क्ले ने वास्को के लिए 2012 से आज तक कुल 65 मैच खेले। 2013 में वह ब्राजील की अंडर-20 टीम में शामिल किए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493