‘घनचक्कर’ में अब संजय नहीं

Sanjay-Duttविद्या बालन और इमरान हाशमी की फिल्म फिल्म ‘घनचक्कर’ में संजय दत्त एक स्पेशल रोल में आने वाले थे, लेकिन अब संजय इस फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं।

पिछले दिनों संजय को सुप्रीम कोर्ट ने 5 साल जेल की सजा सुनाई थी। अदालत में सरेंडर करने से पहले संजय अपने सारे पुराने प्रॉजेक्ट पूरे कर रहे हैं। ऐसे में उनके पास फुरसत ही नहीं है कि वह कोई नया प्रॉजेक्ट या जो प्रॉजेक्ट अभी शुरू भी नहीं हुए हैं, उन्हें पूरा करने की कोशिश करें।

अब जब सरेंडर में समय भी कुछ ही दिन का रह गया है तो फिल्म निर्माता को भी फिल्म से संजय का यह रोल हटाना पड़ा। सुना है यह रोल जैसे संजय के लिए ही बना था। उनके अलावा यह रोल किसी पर फिट ही नहीं बनता। इससे पहले संजय विद्या के साथ ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ और ‘परिणीता’ में साथ नजर आ चुके हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493