कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे आर्सेनल के डिफेंडर मेर्तेसेकर

लंदन, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल के डिफेंडर पेर मेर्तेसेकर सोमवार को हुई एक कार दुघर्टना में बाल-बाल बच गए।

गोल डॉट कॉम ्रे मुताबिक मेर्तेसेकर अभ्यास के बाद अपने ठिकाने पर लौट रहे थे तभी बारिश के कारण उनकी कार सड़क पर बुरी तरह फिसल गई।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि संतुलन बनाने के प्रयास में मेर्तेसेकर की कार डिवाइडर से जा टकराई। वह इस घटना से काफी डरे हुए हैं क्योंकि उस वक्त कार में सिर्फ वही सवार थे।

आर्सेनल के कोच आर्सीन वेनगर ने कहा है कि कुछ सप्ताह पहले खेल के दौरान चोटिल होने वाले मर्तेसेकर का बुधवार को डाइनामो जागरेब के साथ होने वाले चैम्पियंस लीग मुकाबले में खेलना तय नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493