ताबरिज (ईरान), 15 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की अंडर-16 फुटबाल टीम के कोच निकोलाई एडम्स ने कहा है कि उनके लड़के बुधवार से यहां शुरू हो रहे एश्यिााई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) क्वालीफायर्स के लिए तैयार हैं।
ताबरिज (ईरान), 15 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की अंडर-16 फुटबाल टीम के कोच निकोलाई एडम्स ने कहा है कि उनके लड़के बुधवार से यहां शुरू हो रहे एश्यिााई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) क्वालीफायर्स के लिए तैयार हैं।
भारत को मेजबान ईरान केसाथ ग्रुप-ई में रखा गया है। इस ग्रुप में बहरीन और लेबनान भी है। भारत के अपने पहले मैच में उद्घाटन के दिन बहरीन से भिड़ना है।
इसी क्वालीफायर्स के माध्यम से उन 16 टीमों का पता चल सकेगा, जो भारत में होने वाली यू-16 2016 एएफसी चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी।
मेजबान होने के नाते भारत स्वाभाविक तौर पर क्वालीफाई कर चुका है।
भारतीय दल में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो यू-17 टीम का सदस्य हैं। भारत को 2017 में यू-17 विश्व कप की मेजबानी करनी है।
dharmpath.com dharmpath