मुझे जोकर कहने वाले अब मुझे रोकने में परेशान : ट्रंप

अरुण कुमार

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 16 सितंबर (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी के नेता और राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने उन विद्वानों और जनमत सर्वेक्षण करने वालों का मजाक उड़ाया है जिन्होंने कभी उन्हें जोकर कहा था। ट्रंप ने कहा कि अब यही सब इस बात को लेकर परेशान है कि “इस आदमी को रोका कैसे जाए।”

डलास में सोमवार को सीएनएन पर रिपब्लिकन प्रेसीडेंशियल बहस में ट्रंप ने हजारों समर्थकों के सामने कहा, “मैं देख रहा हूं कि वे सभी मेरे पीछे पड़े हुए हैं।”

रियल इस्टेट के अरबपति कारोबारी ट्रंप ने कहा कि बीती गरमी में जब उन्होंने व्हाइट हाउस तक पहुंचने के अभियान की शुरुआत की थी तो वाशिंगटन में यही सोचा गया कि अभियान की जल्द ही हवा निकल जाएगी।

उन्होंने कहा, “ये सभी महान प्रतिभाशाली, ये सभी बोलने वालों के अगुआ, एक आदमी जो वास्तविक अर्थो में असफल है-उसने कहा था, ‘मैं एक जोकर हूं’। अब ये कह रहे हैं-इस आदमी को हम रोक कैसे सकते हैं। मैंने कुछ समय से जोकर शब्द सुना नहीं है।”

ट्रंप ने कहा कि वह सभी जनमत सर्वेक्षणों में इसलिए जीत रहे हैं क्योंकि लोग उनके अमेरिका को फिर से महान बनाने के संकल्प से प्रभावित हैं।

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मतदाताओं को खामोश बहुमत कहा था। उन्होंने कहा कि यही खामोश लोग अब चाहते हैं कि उन्हें सुना जाए। ट्रंप ने कहा, “अब यह खामोश नहीं है। मुझे लगता है कि इन लोगों को अब शोर मचाने वाला, जुझारू बहुमत कहना चाहिए। “

ट्रंप एक बार फिर अवैध आव्रजकों पर बरसे। उन्होंने कहा, “अमेरिका बाकी दुनिया के लिए डंपिंग ग्राउंड बन गया है।”

ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी नेता और राष्ट्रपति पद की दावेदार हिलेरी क्लिंटन की लोकप्रियता ग्राफ में कमी की तरफ इशारा करते हुए कहा, “हिलेरी हिलोरें नहीं मार रही हैं।”

जवाब में हिलेरी ने कहा, “वह देख रही हैं। और, वह जो कुछ कह रहे हैं वह सचमुच आग लगाने वाला और घातक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493