लॉस एंजेलिस, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के उटा राज्य में आई भयंकर बाढ़ में छह बच्चों सहित 15 लोगों की मौत हो गई है।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मृतकों में से 12 लोग दो परिवारों के सदस्य हैं। हिलडाले शहर में सोमवार को अचानक जलस्तर बढ़ आया था। ये लोग उस दौरान दो वाहनों में सवार थे, जो अचानक चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए और डूबने से सभी की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath