वाशिंगटन, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका का औद्योगिक उत्पादन अगस्त में कम रहा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कहा कि अगस्त में अमेरिका का औद्योगिक उत्पादन 0.4 फीसदी कम रहा, जो जुलाई में 0.9 फीसदी अधिक रहा था।
आलोच्य अवधि में विनिर्माण उत्पादन 0.5 फीसदी कम रहा, जो जुलाई में 0.9 फीसदी अधिक था।
फेड के मुताबिक, वाहन और वाहन उपकरणों का उत्पादन कम रहने से औद्योगिक उत्पादन में गिरावट रही।
खनन उत्पादन अगस्त में 0.6 फीसदी कम रहा, जो जुलाई में 1.8 फीसदी अधिक था।
उपयोगिता वस्तुओं का उत्पादन इस दौरान 0.6 फीसदी बढ़ा, जिसमें जुलाई में 0.2 फीसदी गिरावट रही थी।
dharmpath.com dharmpath