रणवीर, दीपिका ने जारी किया ‘बाजीराव मस्तानी’ का पहला गीत

मुंबई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का पहला गीत ‘गजानन’ जारी किया।

यह गीत भगवान श्री गणेश को समर्पित है, जिसे सुखविंदर सिंह ने गाया है और वैभवी मर्चेट ने इसे कोरियोग्राफ किया है।

रणवीर और दीपिका ने इस अवसर पर ‘महा आरती’ की।

रणवीर ने कहा, “गणपति विसर्जन के दौरान, मैं हमेशा गीत और नृत्य में हिस्सा लेता था। अभिनेता बनने के बाद भी मैंने इस तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वैभवी मुझे ‘विसर्जन विशेषज्ञ’ कहती हैं।”

रणवीर और दीपिका को समारोह स्थल तक पहुंचने में देरी हो गई। इसके लिए उन्होंने दर्शकों से माफी मांगी। रणवीर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मुझे बताया गया कि लोग सुबह नौ बजे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दीपिका इतनी खूबसूरत हैं कि मैं जिंदगीभर उनका इंतजार कर सकता हूं।”

कयास लगाए जा रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर ‘बाजीराव मस्तानी’ की जंग शाहरुख खान की ‘दिलवाले’ से होगी। वहीं रणवीर और दीपिका का कहना है कि वे इससे परेशान नहीं हैं।

फिल्म ‘पीकू’ की अभिनेत्री ने कहा, “मैं बिजनेस के नजरिये को नहीं समझती। मुझे लगता है कि यहां दोनों फिल्मों के लिए जगह है। हमारा काम सिर्फ एक कलाकार की तरह काम करने का है।”

यह फिल्म 18 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493