भारत, कंबोडिया आर्थिक सहयोग बढ़ाएंगे

नोमपेन्ह, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत और कंबोडिया ने बुधवार को द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कंबोडिया के प्रधानमंत्री के सलाहकार इयांग सोफालेथ ने कहा कि प्रधानमंत्री हुन सेन और भारत के उपराष्ट्रपति के बीच नोमपेन्ह के पीस पैलेस में हुई बातचीत में इस आशय पर सहमति बनी।

अंसारी ने कहा कि वह भारतीय निवेशकों से कंबोडिया के खनन, तेल एवं गैस, कृषि उद्योग और सूचना एवं दूरंसचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश के लिए कहेंगे।

हुन सेन ने भारत से आग्रह किया कि वह दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने पर विचार करे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493