नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरी’ की अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक वीडियो में रिश्तों के बारे में अपने विचार सामने रखे हैं। सोनम ने महिलाओं को सलाह दी है कि अलगाव से घबराएं नहीं, बल्कि आगे बढ़कर अलगाव के लिए कदम उठाएं। सोनम ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने खुद ऐसा किया है।
अहम बात यह भी है कि खबरों के मुताबिक, सोनम निर्देशक पुनीत मल्होत्रा के साथ डेटिंग कर रही थीं। उन्होंने मंगलवार को एक विडियो लिंक ट्वीट कर अलगाव के बारे में विस्तार से अपनी राय रखी।
वीडियो में सोनम ने कहा उन्होंने काफी रिश्ते तोड़े हैं।
सोनम ने कहा अलगाव मुक्ति की ओर ले जाता है। खुद अपना अनुभव साझा करते हुए सोनम ने कहा मेरा पहला वाला आसान था, हम यंग थे, इतनी समझ नहीं थी, अपरिपक्व भी थे।
अभिनेत्री ने आईएएनएस से कहा, “मैं हमेशा से जिंदगी से बुरी चीजों को दूर करने के पक्ष में रही हूं। चाहे यह बुरी आदतें हों या रिश्ता। कोई ऐसी चीज क्यों झेल रहा है जो उसे दुखी करती हैं? हम सभी को बेहतर जिंदगी का अधिकार है।”
dharmpath.com dharmpath