न्यूयार्क, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक अपने प्रशंसकों के बीच और भी लोकप्रिय होना चाहते हैं।
जोकोविक ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल वर्ग में स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर को हराकर खिताब अपने नाम किया।
अमेरिकी ओपन में भले ही जोकोविक ने एक घंटे और 20 मिनट तक चले पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में फेडरर को मात दी हो, लेकिन स्टेडियम में मौजूद 23,000 दर्शकों का हुजूम फेडरर का समर्थन कर रहा था।
जोकोविक ने फेडरर को 6-4, 5-7, 6-4, 6-4 से सीधे सेटों में मात दी और अपने करियर का 10वां ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया।
जोकोविक ने कहा, “कभी कभी कुछ चीजें आपको विचलित करती हैं, लेकिन आपको अपने कोर्स में वापस आकर वहीं करना होता है, जो आप करने आए हो।”
उन्होंने कहा, “मैं इस तथ्य को स्वीकार करता हूं कि हर किसी के पास अपने पसंदीदा खिलाड़ी का समर्थन करने का विकल्प है। मैं इस समर्थन को हासिल कर रहा हूं और आशा है कि मैं एक दिन उस स्थान पर जरूर पहुंचूंगा।”
फेडरर को सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताते हुए जोकोविक ने कहा कि, “जो समर्थन उन्हें दर्शकों से मिला, वह उसके लायक हैं। जो भी ख्याती उन्हें इतने सालों में मिली है, उसमें कोई सवाल नहीं खड़ा होता।”
dharmpath.com dharmpath