सियोल, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने गुरुवार को यहां जारी 600,000 इनामी कोरिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में प्रवेश कर लिया है।
पी.वी सिंधु को हार का सामना कर बाहर होना पड़ा।
जयराम ने एस.के हैंडबॉल स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के वोग विंग की को 53 मिनट तक चले मुकाबले में 17-21, 21-15, 21-15 से सीधे सटों से मात दी।
जयराम का सामना अब क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को जापान के शो सासाकी और इंडोनेशिया के क्रिस्टी जोनाथन के बीच होने वाले मुकाबले के बाद विजेता खिलाड़ी से होगा।
टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में 20 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी सिधु को दूसरे दौर में ही जापान की सायाका ताकाहाशी ने 32 मिनटों के भीतर 16-21, 13-21 से सीधे सटों से हराकर बाहर कर दिया।
सिधु ने इससे पहले टूर्नामेंट के पहले दौर में पूर्व विश्व विजेता रातचानोक इंतानोन को हराया था।
dharmpath.com dharmpath