वीर दास ने उठाए भारत के ज्वलंत मुद्दे

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-कॉमेडियन वीर दास को उनके अलग अंदाज और खुले मिजाज के लिए जाना जाता है। वहीं उन्होंने एक वीडियो में देश के कुछ ज्वलंत मुद्दे, जैसे शीना बोरा हत्या और एफटीआईआई में गतिरोध पर निशाना साधा है।

वीर ने गुरुवार को यह एक वीडियो साझा किया। उनके चैनल का पहला एपिसोड ‘वीर दास पोटकास्ट’ है। इसमें उन्होंने वर्तमान ज्वलंत मुद्दे भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), शीना बोरा हत्याकांड, मुंबई में मांस पर प्रतिबंध के साथ अन्य मुद्दों पर बातचीत की।

इसके अलावा कॉमेडियन और अभिनेता वीर ने अपने पहनावे और अलग डिजाइन के बारे में बातचीत की। उनके प्रोडक्शन का नाम ‘वीरदास कॉमेडी’ है और एलियन चटनी बैंड के सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493