गणेश चतुर्थी : बी-टाउन ने दी प्रदूषण कम करने की नसीहत

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोशल मीडिया पर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के मंत्र गूंज रहे हैं। वहीं कई महत्वपूर्ण हस्तियां जैसे अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अर्जुन कपूर और दीया मिर्जा ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोशल मीडिया पर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के मंत्र गूंज रहे हैं। वहीं कई महत्वपूर्ण हस्तियां जैसे अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अर्जुन कपूर और दीया मिर्जा ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।

कई सितारों जैसे अर्जुन, दीया, निमरत कौर और सोफी चौधरी ने बेहतर कल के लिए त्योहार को पर्यावरण अनुकूल बनाने पर जोर दिया।

गणेश चतुर्थी हिंदुओं का त्योहार है इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। यह त्योहार धार्मिक उत्साह के साथ देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

अमिताभ बच्चन : गणेश चतुर्थी की बधाई। आर्शीवाद और समृद्धि और प्यार मिले।

श्रीदेवी : सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। यह दिन आपकी जिंदगी में खुशी, समृद्धि और शांति लाए।

माधुरी दीक्षित : गणेश चतुर्थी की बधाई। यह त्योहार मेरा पसंदीदा है।

सोनू सूद : हैप्पी गणेश चतुर्थी। गणपति सभी को आर्शीवाद दें।

निमरत कौर : इस गणेश चतुर्थी पर शोर प्रदूषण, आसपास की असुविधा कम करें। यह जश्न किसी अन्य तरीके से नहीं मनाया जा सकता।

आर.माधवन : सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान शांति, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य का आर्शीवाद दे।

वरुण धवन : सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। बप्पा सभी को आर्शीवाद देने उनके घर आएं।

अर्जुन कपूर : गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सही दिशा में चलें। इस साल का जश्न पर्यावरण अनुकूल मनाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा : गणेश चतुर्थी पर बाजीराव मस्तानी का गीत ‘गजानना’ सुनें।

रवीना टंडन : आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। गणपति बप्पा मोरया।

दीया मिर्जा : भगवान गणेश चेतना का प्रतीक हैं। हैप्पी गणेश चतुर्थी।

सोफी चौधरी : गणपति बप्पा मोरया!! इस अवसर पर शांति, समृद्धि और सकारात्मकता मिले। कृपया पर्यावरण प्रेमी बनें।

ईशा गुप्ता : हैप्पी गणेश चतुर्थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493